Advertisement

सुनीता विलियम्स 19 मार्च को अंतरिक्ष से धरती पर लौटेंगी

इलॉन मस्क के रॉकेट ने उड़ान भरी

Advertisement

फ्लोरिडा। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलिम्स चार दिन बाद, यानी 19 मार्च को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से धरती पर वापसी करेंगी। लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को इलॉन मस्क की स्पेस एजेंसी स्पेक्स एक्स का रॉकेट फॉल्कन 9 भारतीय समयानुसार करीब 4:30 बजे लॉन्च कर दिया गया। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से इसे लॉन्च किया। इसमें क्रू ड्रैगन कैप्सूल से जुड़ी चार सदस्यीय टीम आईएसएस के लिए रवाना हुई। इस मिशन को कू्र-10 नाम दिया गया है। सुनीता और उनके साथ गए बुच विलमोर नौ महीने से आईएसएस पर फंसे हैं। उनके स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से उनकी वापसी तय समय पर नहीं हो पाई थी।

क्रू-10 टीम करेगी क्रू-9 को रिप्लेस
नए दल में नासा की ऐनी मैकक्लेन और निकोल अयर्स, जापानी अंतरिक्ष एजेंसी छ्व्रङ्ग्र के टकुया ओनिशी और रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस के कोस्मोनॉट किरिल पेस्कोव शामिल हैं। ये चारों अंतरिक्ष यात्री ढ्ढस्स् पहुंचकर सुनीता विलियम्स, बुच विलमोर और क्रू-9 के दो अन्य सदस्यों की जगह लेंगे। कू्र-10 का स्पेसक्राफ्ट 15 मार्च को आईएसएस पर डॉक करेगा, जहां वे एडजस्टमेंट के बाद संचालन संभालेंगे।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें