Advertisement

दूधतलाई से युवक का शव मिला

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। दूधतलाई से अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद कर पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। देवासगेट थाना पुलिस ने बताया कि दूधतलाई पर अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा मृतक की उम्र 45-50 वर्ष के लगभग दिख रही थी। उसने शरीर पर लोअर, टीशर्ट पहनी थी। मामले में मर्ग कायम कर मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

पानी भरने के विवाद में चाकू चले, 4 घायल

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। ग्रीन पार्क कॉलोनी में पानी भरने को लेकर महिलाओं के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद पुरुषों में चाकूबाजी हो गई। मारपीट में चार लोग घायल हुए जिन्हें चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया।नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी परवीन बी पति अब्दुल रहीम की रिपोर्ट पर शाहीद शाह, इस्माइल, फिरोज शाह, खालिद शाह और अशफाक के खिलाफ प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया गया है।

Advertisement

परवीन बी ने पुलिस को बताया कि एक ही बोरिंग से दोनों पक्ष पानी भरते हैं, लेकिन मोटर चलाने के दौरान आरोपी अपने घर का नल चालू कर लेते हैं जिससे उनके घर प्रेशर से पानी नहीं आ पाता ऐसा करने से रोकने पर विवाद करते हैं। चाकूबाजी में फारुख, शाहिद, शादाब सहित कोट मोहल्ला निवासी शाहरुख पिता अब्दुल रऊफ घायल हुए हैं।

Advertisement

Related Articles

Write a review