Popup Image
Advertisement

वीडी नागरिक बैंक की वोटिंग शुरू, 20 प्रत्याशियों में से 12 का भाग्य होगा तय

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। रविवार को शहर की प्रतिष्ठित विक्रमादित्य बैंक चुनाव के सुबह ९ बजे से वोटिंग शुरू हो गई। हीरा मिल चौराहा स्थित महाकाल परिसर में चुनाव कराए जा रहे हैं। 12 डायरेक्टर पद के लिए 20 उम्मीदवार मैदान में हैं। वोटिंग शाम 4 बजे तक होगी। नाम वापसी के बाद मैदान में 20 उम्मीदवार बचे हैं।

Advertisement

बैंक के करीब 4500 सदस्य हैं। इनमें से करीब 3600 वोट डालेंगे। चुनाव अधिकारी संजय कौशल हैं। वोटिंग के लिए सदस्य का लोन लेना जरूरी है। विक्रमादित्य नागरिक सहकारी बैंक में 14 डायरेक्टर होते हैं। इनमे से 12 चुने जाते हैं जबकि 2 का मनोनयन (बैंकिंग प्रोफेशनल) होता है। 12 में 2 महिला और एक पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित होता है।

दो पैनल व निर्दलीय मैदान में

Advertisement

 समन्वय पैनल- रामविलास गुप्ता, नरेंद्र कुमार सोगानी, राकेश कुमार बनवट, मनोज कुमार बोहरा, आलोक कुमार अग्रवाल, मनीष जैन (पिपाड़ा), आनंद कुमार माहेश्वरी, बिंदु गर्ग, रिकिता मनीष चौधरी (महिला) राजेश प्रसाद पलोड़, शरद कुमार कोठारी और संतोष कुमार बड़वाया (एससी वर्ग)।

विक्रमादित्य पैनल- मोहन काला, विजय कोठारी, अश्विन मेहता, अशोक गांधी, चंद्रमोहन जी, पूनम टेकवानी

Advertisement

निर्दलीय – रविप्रसाद बंसल, निर्भय त्रिवेदी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें