Advertisement

सिलाई कंपनी में काम पर जा रही पत्नी का पति ने चाकू से गला रेता

हाथ पर भी किए वार, ढाई साल से रह रही है मायके में

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। नागझिरी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला सुबह सिलाई कंपनी में काम पर जाने के लिए घर से निकली। कुछ दूरी पर उसे पति मिला और बोला मेरे साथ ससुराल चल। महिला ने उसके साथ जाने से इंकार किया तो पति ने चाकू से उसका गला रेंत दिया और हाथ पर भी चाकू से वार किए। परिजन ने उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए हैं।

इंद्रा नगर नागझिरी निवासी 24 वर्षीय ज्योति पति राजकुमार की सात वर्ष पहले शादी हुई थी। उसका ससुराल नलवा में है। पति द्वारा कोई काम धंधा नहीं करने व शराब पीकर गाली-गलौज व मारपीट करने से परेशान होकर वह पिछले ढाई साल से अपनी मां के घर रह रही है। ज्योति का एक बच्चा भी है। उसने बताया कि पति राजकुमार शक करता है।

Advertisement

उससे तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है उसके बावजूद वह आए दिन घर आकर विवाद करता और जबरन ससुराल ले जाने का दबाव बनाता था। ज्योति ने बताया कि पिछले दिनों सास बीमार हुई थी तो उन्हें देखने नलवा गई उस दौरान भी राजकुमार ने चाकू अड़ाकर धमकी दी थी। सोमवार सुबह करीब 6 बजे वह नागझिरी स्थित सिलाई कंपनी में काम करने जा रही थी। घर से कुछ दूर बाइक पर आए राजकुमार ने उसे रोका और साथ चलने का दबाव बनाया। ज्योति ने उसके साथ जाने से इंकार किया तो राजकुमार ने चाकू से उसके गले पर वार कर दिया इसके बाद उसके हाथ पर भी चाकू मारे।

धमकी देकर बाइक से चला गया

Advertisement

चाकुओं के वार से घायल हालत में सडक़ पर पड़ी लोगों से मदद की गुहार लगा रही ज्योति को बचाने तो कोई नहीं आया उलटे राजकुमार उसे जान से मारने की धमकी देकर बाइक से चला गया। ज्योति ने अपनी मां कैलाशीबाई को मोबइल पर कॉल किया। वह उसे चरक अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने ज्योति के बयान दर्ज किए हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें