Advertisement

अथिया-केएल राहुल ने रिवील किया बेटी का नाम

अथिया शेट्टी और टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने शुक्रवार को बेटी का नाम अनाउंस किया है। कपल ने बेटी का नाम- इवारा रखा है। कपल ने इंस्टाग्राम पर बेटी के साथ फोटो शेयर कर नाम अनाउंस किया।

Advertisement

अथिया-केएल राहुल ने शेयर किया बेटी का नाम

अथिया शेट्टी ने अपने पति और क्रिकेटर केएल राहुल के बर्थडे के मौके पर बेटी का नाम अनाउंस किया है। अथिया ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, हमारी बेबी गर्ल, हमारी सबकुछ है। इवारा- गिफ्ट ऑफ गॉड।अथिया ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर बेटी के नाम का मतलब भी बताया है। कपल की बेटी का पूरा नाम इवारा विपुला राहुल है। इवारा का मतलब- गिफ्ट ऑफ गॉड, विपुला- अथिया की नानी के सम्मान में और राहुल- इवारा के पापा।

Advertisement

अथिया शेट्टी ने 8 नवंबर 2024, शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। अपने पोस्ट में राहुल ने लिखा था- ‘हमारा खूबसूरत वरदान जल्द आने वाला है, 2025’। इस अनाउंसमेंट में एक कोइंसिडेंस ये था कि राहुल की शादी भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले हुई थी। और उन्होंने पहले बच्चे के जन्म की खुशखबरी भी ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले सुनाई थी।

अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी, 2023 को क्रिकेटर के.एल. राहुल से शादी की थी। शादी से पहले दोनों करीब 4 सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म हीरो से सूरज पंचोली के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि, यह फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। इसके बाद अथिया मुबारकां, मोतीचूर चकनाचूर जैसी चंद फिल्मों में ही नजर आई हैं। शादी के बाद से अथिया ने अब तक कोई नई फिल्म साइन नहीं की है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें