Popup Image
Advertisement

पाकिस्तान को 4-3 से हराकर भारत एशियन गेम्स हॉकी फाइनल में पहुंचा

काकामिगाहारा। एशियन गेम्स 2026 के पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 4-3 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। भारत की जीत के हीरो अभिषेक रहे, जिन्होंने मैच खत्म होने से करीब 45 सेकंड पहले निर्णायक गोल दागकर टीम को जीत दिलाई।

Advertisement

भारत ने बनाई 3-0 की बढ़त

भारतीय टीम ने मुकाबले की शुरुआत से ही दबाव बनाया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 5वें और 13वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद सुखजीत सिंह ने 23वें मिनट में फील्ड गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया।

Advertisement

हालांकि पाकिस्तान ने दूसरे हाफ में जोरदार वापसी की। अबु महमूद, हन्नान शाहिद और वहीद राणा के गोल से पाकिस्तान ने स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया और मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया।

आखिरी मिनट में अभिषेक का निर्णायक गोल

Advertisement

जब मुकाबला बराबरी पर था, तब अभिषेक ने मैच के अंतिम क्षणों में फील्ड गोल कर भारत को 4-3 की बढ़त दिला दी। इसके बाद पाकिस्तान के पास बराबरी का मौका नहीं आया और भारत ने फाइनल का टिकट पक्का कर लिया।

3 अक्टूबर को गोल्ड के लिए मुकाबला

भारत अब 3 अक्टूबर को पुरुष हॉकी के गोल्ड मेडल मैच में उतरेगा। फाइनल में उसका सामना दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया और मलेशिया के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें