Popup Image
Advertisement

बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी, 8 बच्चे घायल

जबलपुर। संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के गढ़ा रोड पर गुरुवार को बच्चों से भरी ब्रिटिश फोर्ट फाउंडेशन स्कूल की वैन और अर्टिगा कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूल वैन सड़क पर पलट गई। हादसे में वैन में सवार करीब 8 बच्चों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया।

Advertisement

बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी वैन

जानकारी के मुताबिक स्कूल वैन बच्चों को घर छोड़ने के लिए निकली थी। वैन संजीवनी नगर क्षेत्र से गढ़ा रोड होते हुए धनवंतरी नगर रोड की ओर जा रही थी। इसी दौरान अर्टिगा कार से उसकी टक्कर हो गई।

Advertisement

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायल बच्चों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

अर्टिगा की तेज रफ्तार की आशंका

Advertisement

सूचना मिलते ही संजीवनी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जानकारी में अर्टिगा कार की तेज रफ्तार की बात सामने आई है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह पुलिस जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है।

स्कूल वैन की सुरक्षा पर भी सवाल

हादसे में बच्चों के घायल होने के बाद स्कूल वैन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस दोनों वाहनों के दस्तावेजों और हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। घायल बच्चों की चोटों की गंभीरता को लेकर विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।

मंत्री राकेश सिंह ने अधिकारियों से की बात

हादसे की जानकारी मिलने के बाद मंत्री राकेश सिंह ने कलेक्टर जबलपुर और मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक से फोन पर बात कर घायल बच्चों को तत्काल और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल की प्राचार्या श्रीवास्तव से भी बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

मंत्री के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में 6 बच्चों के घायल होने की बात सामने आई थी और इनमें 2 बच्चों को अपेक्षाकृत अधिक चोट लगी है। डॉक्टरों ने सभी बच्चों के उपचार के बाद जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद जताई है।

फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है और CCTV फुटेज व प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर दुर्घटना की वजह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें