Advertisement

मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

छुट्टी पर गए पुलिसकर्मियों को लौटने के निर्देश

Advertisement

भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच मध्यप्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्‌टी पर रोक लगा दी है। वहीं छुट्‌टी पर गए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को लौटने को कहा है।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें साफ कहा कि परिस्थितियां सामान्य होने तक नागरिक सुविधाओं की सहज आपूर्ति से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी और फील्ड में पदस्थ कर्मचारी अवकाश पर न जाएं।

Advertisement

सीएम डॉ. मोहन यादन ने कहा, सरकार और सेना ने मिलकर पाकिस्तान ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। हमारे सामने चुनौतियां बहुत है, लेकिन दुश्मन के हमला करने पर देश ने आधुनिक तरीके से उसका सामना किया। इसका उदाहरण हमारे सामने है। दुश्मन ने हिम्मत की है और लगातार मार खा रहा। लेकिन दुश्मन बहुत ढीठ है। आगे भी इसी तरह मार खाता रहेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें