Advertisement

16 साल की छात्रा से गैंगरेप मामले में फोरेंसिक जांच में मिले अहम सबूत

नई दिल्ली: दिल्ली में चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप के मामले में पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। फोरेंसिक जांच के दौरान पुलिस को बस से छात्रा और दोनों आरोपियों के फिंगरप्रिंट मिले हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बस की सीटों और स्टीयरिंग व्हील से भी फोरेंसिक सैंपल लिए गए हैं।

Advertisement

बस से मिले फिंगरप्रिंट, सीट और स्टीयरिंग से लिए सैंपल

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्लीपर बस को जब्त कर लिया है। जांच के दौरान बस के अलग-अलग हिस्सों से फोरेंसिक सैंपल जुटाए गए हैं। इनमें सीटों और स्टीयरिंग व्हील के सैंपल भी शामिल हैं। पुलिस ने बस के ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप के कपड़े भी जब्त किए हैं। अब पुलिस को DNA रिपोर्ट का इंतजार है। DNA जांच की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस सबूतों को केस की जांच से जोड़ते हुए आगे की कार्रवाई करेगी।

Advertisement

चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी

इस मामले में पुलिस दोनों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। घटना में इस्तेमाल की गई स्लीपर बस भी पुलिस के कब्जे में है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, DNA रिपोर्ट मिलने के बाद जांच को आगे बढ़ाते हुए जल्द चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी है। फोरेंसिक और DNA रिपोर्ट इस मामले की जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकती हैं।

Advertisement

4 अगस्त की रात बस में बैठी थी छात्रा

मामला 4 अगस्त की रात का बताया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की रहने वाली 11वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा ग्रेटर नोएडा के परी चौक से स्लीपर बस में सवार हुई थी। बताया गया कि करीब 47 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद छात्रा को कश्मीरी गेट बस टर्मिनल के पास रिंग रोड पर उतार दिया गया। इसके बाद छात्रा ने पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी।

31 अगस्त को सामने आया मामला

घटना का मामला 31 अगस्त को सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया और घटना में इस्तेमाल बस को भी जब्त कर लिया।

अब पुलिस फोरेंसिक और DNA रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। छात्रा की पहचान उजागर न करने के लिए उससे जुड़ी व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें