Advertisement

मन की बात के 122वें एपिसोड में PM मोदी बोले

ऑपरेशन सिंदूर बदलते भारत की तस्वीर

Advertisement

नईदिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने रेडियो शो मन की बात के 122वें एपिसोड को संबोधित किया। एपिसोड की शुरुआत में उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, ये हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है और इस तस्वीर ने पूरे देश को देश-भक्ति के भावों से भर दिया है, तिरंगे में रंग दिया है।

पीएम ने भारतीय सेना के पराक्रम की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत की सेना ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन सिंदूर ने देश को देशभक्ति की भावना से भर दिया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। पीएम ने कहा कि आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, संकल्पबद्ध है। आज हर भारतीय का यही संकल्प है, हमें आतंकवाद को खत्म करना ही है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं ने जो पराक्रम दिखाया है, उसने हर हिंदुस्तानी का सिर ऊंचा कर दिया है। जिस सटीकता के साथ हमारी सेनाओं ने सीमा पार के आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया, वो अद्भुत है। ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया-भर में आतंक के खिलाफ लड़ाई को नया विश्वास और उत्साह दिया है।

Advertisement

ऑपरेशन सिंदूर ने देशभक्ति की भावना जगी

पीएम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने देश के लोगों को इतना प्रभावित किया है कि कई परिवारों ने इसे अपने जीवन का हिस्सा बना लिया है। बिहार के कटिहार में, यूपी के कुशीनगर में, और भी कई शहरों में, उस दौरान जन्म लेने वाले बच्चों का नाम सिंदूर रखा गया है। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया पर कविताएं लिखी जा रही थीं, संकल्प गीत गाये जा रहे थे। छोटे-छोटे बच्चे पेंटिंग्स बना रहे थे जिनमें बड़े संदेश छुपे थे। देश के कई शहरों में, गावों में, छोटे-छोटे कस्बों में, तिरंगा यात्राएं निकाली गईं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें