Advertisement

8 साल से साथ में रह रही थी, शादी का दबाव बनाया तब बोला- ‘मैं रोहित नहीं कुर्बान हूं’

धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया, एक बच्ची भी है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पहले उसने युवती से दोस्ती की और उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ रख लिया। पिछले 8 साल से वह गलत काम करता रहा। इस बीच एक बच्ची का जन्म भी हुआ। अब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो उसने कहा कि मैं मुस्लिम हूं मेरे साथ मेरा धर्म भी अपनाना पड़ेगा।

यह सुनकर युवती चौंक गई। उसने कहा, तुमने मुझे धोखा दिया है, तुम तो रोहित हो। उसने कहा नहीं मैं रोहित नहीं हूं, कुर्बान ही हूं। यह बात पता चलने वह अपनी बच्ची को लेकर महाकाल थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि मेरे साथ धोखा हुआ है। रोहित ने मेरे साथ दोस्ती की और कहा हम शादी करेंगे तुम मेरे साथ रहो। उसने झांसा देकर साथ रख लिया और अब बताया कि वह रोहित नहीं कुर्बान है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ उसके खिलाफ धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने सहित बलात्कार की धारा में केस दर्ज कर लिया।

Advertisement

महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि जयसिंहपुरा क्षेत्र के रहने वाले कुर्बान शाह ने युवती से रोहित बनकर दोस्ती की थी। दोनों को एक बेटी भी है। कुर्बान उससे पिछले 8 साल से अपने धर्म को छिपाता रहा। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो कुर्बान ने बताया कि वह मुस्लिम है और उसे भी मुस्लिम धर्म अपनाना पड़ेगा, कुर्बान की हकीकत सामने आई तो लडक़ी ने महाकाल थाने पहुंच उसके खिलाफ बलात्कार की शिकायत की।

पुलिस ने कुर्बान के खिलाफ धारा 296 ,115(2) , 351(2) और 3/5, मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। युवती ने बताया कि कुर्बान ने उसे जयसिंहपुरा क्षेत्र में कमरा लेकर रखा उनकी एक बच्ची भी है। बाद में वह घर भी लेकर गया यहां उसके माता पिता भी साथ रहने लगे।

Advertisement

Related Articles

Write a review