फुटेज: शिलांग में राजा और सोनम होटल में जाते दिखे

सोनम ने वैसी ही जैकेट पहनी जो पुलिस सर्चिंग में खून से सनी मिली थी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
इंदौर। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम का शिलांग से एक नया वीडियो फुटेज सामने आया है। यह वीडियो 22 मई का बताया जा रहा है। वीडियो में दोनों एक मोपेड से होटल पहुंचते नजर आ रहे हैं। यही मोपेड पुलिस को लावारिस हालत में मिली थी।
फुटेज में राजा और सोनम होटल के बाहर करीब 4 मिनट 53 सेकंड तक नजर आए। सोनम ने जैकेट उतारा। फिर दोनों होटल के अंदर आए और स्टाफ से बात की। इसके बाद सामान रखकर फिर होटल के बाहर चले गए। फुटेज में सोनम ने लाल और नीले रंग की जैकेट पहन रखी है। ऐसी ही जैकेट सर्चिंग टीम को जंगल में मिली थी। उस पर खून के निशान थे।
Advertisement









