Advertisement

 दर्दनाक हादसा: पत्नी के शव को गोद में रखकर रोता रहा पति

इंदौर: तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बायपास पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक का पहिया महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पति काफी देर तक पत्नी के शव को गोद में लेकर बैठा रहा और परिजनों को फोन कर हादसे की जानकारी देता रहा।

Advertisement

पीछे से ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार हादसा बायपास स्थित होमगार्ड मैदान के पास हुआ। 32 वर्षीय रेखा अपने पति मनीराम के साथ बाइक से जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

Advertisement

टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान रेखा ट्रक की चपेट में आ गईं और ट्रक का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पत्नी का शव गोद में लेकर परिजनों को फोन करता रहा

Advertisement

हादसे के बाद मनीराम अपनी पत्नी के शव को सड़क किनारे लेकर बैठ गया। वह काफी देर तक रेखा के शव को गोद में रखकर रोता रहा और परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी देता रहा। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।

सूचना मिलने पर तेजाजी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा।

ट्रक चालक वाहन समेत फरार

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि ट्रक और उसके चालक की पहचान कर उसे पकड़ा जा सके। फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें