Advertisement

30 मिनट में लॉक तोडक़र चुरा ले गया बाइक

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। माधवनगर थाना क्षेत्र में एक बार फिर बाइक चोरी की वारदात हो गई। संजीवनी हॉस्पिटल के सामने अज्ञात चोर बाइक का लॉक तोडक़र उसे ले उड़ा। मामले में फरियादी की शिकायत पर माधवनगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि फरियादी रामेश्वर चौहान पिता लक्ष्मण चौहान (50) निवासी मालीपुरा की बाइक क्रमांक एमपी १३ ईटी ८७६७ संजीवनी हॉस्पिटल के सामने रखी थी जिसे शनिवार को अज्ञात चोर लॉक तोडक़र चुरा ले गया।

Advertisement

30 मिनट के अंदर चोर ने वारदात को अंजाम दिया और रफूचक्कर हो गया। काफी तलाशने के बाद भी जब बाइक का कुछ पता नहीं चला तो रविवार को फरियादी रामेश्वर चौहान ने माधवनगर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालकर बाइक चोर की तलाश कर रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें