Advertisement

सिंहस्थ की तैयारी… पंवासा और नईखेड़ी स्टेशन के लिए 10 करोड़ रुपए से बनेंगी सडक़ें

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारी के लिए पंवासा और नईखेड़ी रेलवे स्टेशन तक आने जाने के लिए एप्रोच रोड बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) 10 करोड़ रुपयों से ये सडक़ें बनाएगा।

Advertisement

आने वाले सिंहस्थ में 14 करोड़ लोगिनके आने का अनुमान है। ज्यादातर श्रद्धालु रेल मार्ग से आएंगे। पंवासा और नईखेड़ी स्टेशन से भी लोग सीधी सिंहस्थ मेला क्षेत्र पहुंच सकेंगे।

पंवासा में फ्लैग स्टेशन तक 2.50 किलोमीटर लंबी रोड के लिए बनाने के लिए 7.15 करोड़ रुपए का टेंडर लगाया गया है, जबकि नईखेड़ी रेलवे स्टेशन के लिए कनेक्टिविटी रोड बनाने के लिए 3.74 करोड़ रुपए का टेंडर लगाया गया है।

Advertisement

25 जुलाई तक टेंडर लिए जा सकेंगे, जिसके बाद खुलेंगे। ये सडक़ें बनने से श्रद्धालु रेल द्वारा भी आसानी से सिंहस्थ में आ सकेंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर बारिश बाद सडक़ों का काम शुरू हो सकेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें