संडे पर महाकाल मंदिर फुल, दोपहर तक सवा लाख भक्तों ने किए दर्शन

कार्तिक और गणेश मंडप से दर्शन कराएं आम श्रद्धालुओं को
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उज्जैन। सावन के पहले संडे 13 जुलाई को महाकाल मंदिर में हजारों की संख्या में दर्शनार्थी पहुंचे। हालात संभालने के लिये दर्शन व्यवस्था में भी मामूली बदलाव करना पड़े। दोपहर 12 तक करीब सवा लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। रविवार सुबह से ही मंदिर मेें दर्शनार्थियों की संख्या तेजी से बढ़ गई थी।
सुबह कार्तिक मंडप से चलित लाइन के जरिये भस्मारती दर्शन कराये गये। भस्मारती के बाद भगवान महाकाल के दर्शन प्रारंभ हुए। बीच में कुछ देर के लिये ऐसी स्थिति भी बनी कि कार्तिक मण्डप और गणेश मण्डप से अलग-अलग दर्शन कराये गये। मानसरोवर गेट से सामान्य दर्शनार्थियों को प्रवेश दिया गया और फेसिलिटी सेंटर से दो हिस्से में दर्शनार्थियों को बांटकर आधे को कार्तिक मण्डप और आधे को गणेश मण्डप से भगवान महाकाल के दर्शन कराये गये।
मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि दर्शनार्थियों की अधिक संख्या के मुताबिक दर्शन व्यवस्था पहले से ही बना रखी थी। दोपहर 12 बजे तक करीब सवा लाख से अधिक लोगों द्वारा दर्शन किये जाने का अनुमान है। रविवार को मंदिर में वीआईपी भी काफी संख्या में पहुंचे। मंदिर का नंदी हाल दिनभर वीआईपी से फुल रहा। प्रोटोकाल के अलावा पुलिस-प्रशासन की ओर से आये दर्शनार्थी बेधकड़ नंदी हाल पहुंचे। इस कारण अव्यवस्था भी हुई।










