अज्ञात कारणों के चलते ऑटो चालक ने देर रात लगाई फांसी

सुबह पिता ने फंदे पर लटका हुआ देखा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नीलगंगा क्षेत्र के जयसिंहपुरा में अज्ञात कारणों के चलते ऑटो चालक ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतक का नाम संदीप पिता श्यामलाल खिंची (25 निवासी जयसिंहपुरा है। वह ऑटो चलाता था। परिजनों ने बताया कि रात को वह अपने कमरे में सोने चला गया था। शुक्रवार सुबह जब पिता उसके कमरे मेें पहुंचे तो उसे लटकते हुए देखा। इसके बाद तुरंत उसे चरक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक संदीप शादीशुदा था और उसकी छह माह की बच्ची है। परिवार में तीन भाई-बहनों में वह सबसे बड़ा था। उसकी मौत से परिजन सदमे में है। उनका कहना है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं है। इधर, शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।









