एसपी ने सौंपा 10 लाख का चेक

उज्जैन। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत दिवंगत प्रधान आरक्षक ज्ञान सिंह की पत्नी महादेवी को गुरुवार को एसपी प्रदीप शर्मा ने 10 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। दरअसल, चिमनगंज मंडी थाने में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक ज्ञान सिंह का 26 जून को स्वास्थ्य कारणों के चलते निधन हो गया था। वे पुलिस विभाग में वर्ष 2004 में भर्ती हुए थे। उनके निधन के बाद एसबीआई की विशेष योजना पुलिस सैलरी पैकेज के तहत उनके परिजनों को त्वरित सहायता राशि उपलब्ध करवाई गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
Advertisement









