Advertisement

उज्जैन-चित्तौडग़ढ़ मेमू रतलाम स्टेशन पर होगी शॉर्ट टर्मिनेट

नीमच-रतलाम खंड के दोहरीकरण के कारण ट्रेनें प्रभावित

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के नीमच-रतलाम खंड के दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत ढोढर-कचनारा-दलौदा रेल खंड के दोहरीकरण के लिए प्रस्तावित मेजर ब्लॉक के कारण रतलाम मंडल की 4 ट्रेन तत्काल प्रभाव से प्रभावित होंगी।

30 जुलाई तक उज्जैन से चलने वाली गाड़ी संख्या 69231 उज्जैन-चित्तौडग़ढ़ मेमू रतलाम स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा रतलाम से चित्तौडग़ढ़ के मध्य निरस्त रहेगी।

Advertisement

30 जुलाई तक चित्तौडग़ढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 69232 चित्तौडग़ढ़-उज्जैन मेमू रतलाम से शॉर्ट ऑरिजिनेट होगी तथा चित्तौडग़ढ़ से रतलाम के बीच निरस्त रहेगी।

इसी तरह 29 जुलाई तक यमुना ब्रिज से चलने वाली गाड़ी संख्या 19818 यमुना ब्रिज रतलाम एक्सप्रेस, नीमच रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा नीमच से रतलाम के बीच निरस्त रहेगी।

Advertisement

30 जुलाई तक रतलाम से चलने वाली गाड़ी 19327 रतलाम उदयपुर सिटी एक्सप्रेस, नीमच से चलेगी तथा रतलाम से नीमच के बीच निरस्त रहेगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें