Popup Image
Advertisement

संभागायुक्त गुप्ता कल होंगे सेवानिवृत्त उज्जैन को मिल सकते है आशीष

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। संभागायुक्त सह यूडीए अध्यक्ष संजय गुप्ता गुरुवार को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इसके बाद नए संभागायुक्त कौन होंगे, इसको लेकर चर्चा का दौर तेज हो गया है। हालांकि अभी तक शासन स्तर से कोई आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन इसकी प्रक्रिया पूरी हो गई है। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को नया संभागायुक्त बनाने की चर्चा ज्यादा है।

Advertisement

संजय गुप्ता ने 15 मार्च 2024 को संभागायुक्त पद पर ज्वाइन किया था। गुप्ता इसके पहले श्रम आयुक्त थे। गुरुवार, 31 जुलाई को सेवानिवृत्ति के साथ उज्जैन संभागायुक्त का पद रिक्त हो जाएगा। इसके साथ ही नए संभागायुक्त को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। चर्चा में इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह का नाम सबसे आगे है। अभी उनके पास सिंहस्थ मेलाधिकारी की जिम्मेदारी है। वे उज्जैन कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त के पद पर रह चुके हैं और पिछले सिंहस्थ में कार्य कर चुके हैं। उनका जनवरी में प्रमोशन ड्यू है।

हालांकि सरकार उन्हें अगस्त से ही इस पद पर रख सकती है, क्योंकि सिंहस्थ की तैयारियों में संभागायुक्त की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। चूंकि आशीष सिंह के पास सिंहस्थ का खासा अनुभव है। ऐसे में उन्हें प्रभार देकर सिंहस्थ की तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकता है। प्राधिकरण के कार्यपालन यंत्री केसी पाटीदार भी गुरुवार को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

Advertisement

बोर्ड बैठक से कदम क्यों रोके….
संभागायुक्त गुप्ता पदेन प्राधिकरण अध्यक्ष भी हैं। उनकी अध्यक्षता में यूडीए की बोर्ड बैठक होना प्रस्तावित थी, जिसमें स्थाई सिंहस्थ नगरी की योजना को मंजूरी दी जाना थी लेकिन उन्होंने बोर्ड बैठक से ही अपने कदम रोक लिए। इसको लेकर भी उज्जैन से भोपाल तक चर्चा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें