Advertisement

रविचंद्रन अश्विन ने IPL से लिया संन्यास

टूर्नामेंट में 221 मैच खेले, 187 विकेट लिए और 833 रन बनाए

Advertisement

गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से रिटायरमेंट ले लिया है। अश्विन अब IPL 2026 में नहीं नजर आने वाले हैं। अश्विन ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी और अपने सभी फैंस और टीम का आभार जताया है।

अश्विन IPL 2025 में CSK टीम के हिस्सा थे, लेकिन वे ज्यादा मैच नहीं खेले थे। उन्होंने IPL में इस साल आखिरी मैच 20 मई को खेला था। उनकी टीम से रिलीज किए जाने की भी चर्चाएं चल रही थी।

Advertisement

IPL में 221 मैच खेल चुके अश्विन के नाम 187 विकेट (इकोनॉमी रेट 7.29) और 833 रन (स्ट्राइक रेट 118) दर्ज हैं। पिछले सीजन में उन्होंने CSK के लिए 9 मैच खेले थे।

अश्विन को CSK ने मेगा ऑक्शन में 9.75 करोड़ रुपए में खरीदा था, जिससे वह 9 साल बाद अपने होम फ्रेंचाइजी में लौटे थे। 2016 से 2024 के बीच वह दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले। IPL करियर की शुरुआत उन्होंने CSK से ही की थी और 2008 से 2015 तक टीम के साथ रहे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें