Advertisement

नहाने गए युवक की डूबने से मौत

उज्जैन। बुधवार दोपहर नदी में नहाने गया एक युवक डूबने से मौत का शिकार हो गया। चरक भवन अस्पताल पुलिस चौकी के अनुसार मृतक युवक की पहचान धर्मेंद्र पिता रणछोड़लाल आंजना (25) निवासी ग्राम पंचेड़ के रूप में हुई है। दोपहर को परिजन और ग्रामीण युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र बुधवार को अपने दोस्तों के साथ गांव के समीप नदी पर नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें