Advertisement

Shardiya Navratri 2025 : इस नवरात्रि पहने नवदुर्गा के प्रिय रंगों के कपड़े, प्रसन्न होंगी देवी मां

शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में भक्त नवदुर्गा पूजन करते हैं। इन नौ दिनों में पूजा के साथ ही आपको दिन के अनुसार रंग पहनने चाहिए। माता दुर्गा के नौ रूपों को नौ अलग-अलग तरह के रंग पसंद हैं। ऐसे में अगर आप माता के प्रत्येक रूप के अनुसार वस्त्र करते हैं तो सकारात्मक ऊर्जा आपको प्राप्त होती है। आइए जान लेते हैं नवदुर्गा के प्रिय रंगों के बारे में।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

मां शैलपुत्री का प्रिय रंग
मां दुर्गा का पहला स्वरूप शैलपुत्री माता हैं। नवरात्रि के पहले दिन इनकी पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए आपको नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। यह रंग ऊर्जा और प्रसन्नता का प्रतीक माना गया है।

मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय रंग
माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय रंग सफेद है। इसलिए नवरात्रि के दूसरे दिन आपको सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। यह रंग पवित्रता का प्रतीक माना जाता है।

Advertisement

मां चंद्रघंटा का प्रिय रंग
माता दुर्गा के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा को लाल रंग अतिप्रिय है। नवरात्रि के तीसरे दिन आपको लाल रंग के कपड़े धारण करने से ऊर्जा और शक्ति प्राप्त होती है।

मां कुष्मांडा का प्रिय रंग
नवरात्रि के चौथे दिन नीले रंग के वस्त्र आपको धारण करने चाहिए। माता कुष्मांडा को यह रंग अतिप्रिय है। यह रंग स्थिरता और न्याय का प्रतीक माना जाता है।

Advertisement

स्कंदमाता का प्रिय रंग
माता स्कंदमाता की पूजा नवरात्रि के पांचवे दिन की जाती है। स्कंदमाता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आपको पांचवे दिन पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। यह रंग माता को अतिप्रिय है। इस रंग को ज्ञान और शुभता का प्रतीक माना जाता है।

मां कात्यायनी का प्रिय रंग
मां कात्यायनी को हरा रंग बेहद प्रिय है, इसलिए नवरात्रि के छठे दिन हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। हरे रंग को विकास, समृद्धि और प्रकृति का प्रतीक माना जाता है।

मां कालरात्रि का प्रिय रंग
नवरात्रि के सातवें दिन आपको स्लेटी रंग के कपड़े धारण करने चाहिए। यह रंग माता कालरात्रि को प्रिय है। यह रंग इंद्रिय संतुलन का प्रतीक माना जाता है।

मां महागौरी का प्रिय रंग
माता महागौरी की पूजा नवरात्रि के आठवें दिन की जाती है। इस दिन मां महागौरी के प्रिय बैंगनी रंग के कपड़े आपको धारण करने चाहिए। यह रंग आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक माना जाता है।

मां सिद्धिदात्री का प्रिय रंग
माता सिद्धिदात्री को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि के अंतिम दिन आपको जामुनी रंग के कपड़े धारण करने चाहिए। यह रंग माता को प्रिय है। इस रंग को पूर्णता और सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है।

Related Articles