Advertisement

TEAM INDIA बनी एशिया की चैंपियन ,पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया

भारत ने पाकिस्तान को इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 8वीं बार हराया। टीम को आखिरी हार 2022 के एशिया कप में दुबई के मैदान पर ही मिली थी। इसके बाद टीम ने पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप में 2 बार और एशिया कप में 4 बार हराया। वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में 1-1 जीत दर्ज की।

Advertisement

भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान पर क्लीन स्वीप भी किया। टीम ने ग्रुप स्टेज में 7 विकेट, सुपर-4 में 6 विकेट और फाइनल में 5 विकेट के अंतर से जीत दर्ज की। मल्टीनेशन टूर्नामेंट में पहली बार किसी चैंपियन ने दूसरी टीम को लगातार 3 बार हराया। इससे पहले 1983 के वर्ल्ड कप में चैंपियन भारत ने वेस्टइंडीज और 2004 के एशिया कप में चैंपियन श्रीलंका ने भारत को 3 मुकाबलों में 2 बार हराया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें