Advertisement

काका-भतीजा रेस्टोरेंट पर रंगदारी करने वाला आरोपी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

उज्जैन। बडऩगर तहसील के ग्राम बंगरेड में काका-भतीजा रेस्टोरेंट पर रंगदारी करने वाले आरोपी को बडऩगर पुलिस ने पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। दरअसल, शुक्रवार को भ्रमण के दौरान पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक शिव घाट पर अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा है।

Advertisement

टीआई अशोक कुमार पाटीदार के अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची तो मुखबिर द्वारा बताए हुलिए का युवक कुर्सी पर बैठा मिला। इसके बाद उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम घनश्याम पिता भागीरथ पांचाल (27) निवासी ग्राम बंगरेड बताया। पुलिस ने पिस्टल का लाइसेंस मांगा लेकिन आरोपी के पास वह नहीं था।

इसके बाद पिस्टल जब्त कर आम्र्स एक्ट में केस दर्ज किया गया। उसके खिलाफ पहले से भी दो प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी ने 8 सितंबर को फरियादी नरेंद्र पिता रामगोपाल यादव निवासी बंगरेड के साथ पिस्टल दिखाकर मारपीट की थी। टीआई पाटीदार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

Advertisement

12 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार

उज्जैन। 11 साल और 10 महीने से फरार स्थायी वारंटी को क्राइम ब्रांच और माधवनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया माधवनगर थान में दर्ज प्रकरण में आरोपी हेमराज पिता कम्मा भील (46) निवासी ग्राम करड़ावत बड़ी, झाबुआ वर्ष 2015 से फरार था।

Advertisement

प्रकरण में न्यायालय जेएमएफसी उज्जैन द्वारा आरोपी के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर माधवनगर थाने के एसआई अंकित बनोधा, एएएसआई एमएस अलावा और क्राइम ब्रांच टीम रेलवे गोदाम के पास पहुंचे तभी आरोपी हेमराज छिपते-छुपाते स्टेशन से निकलकर इंदौरगेट की ओर जाते दिखाई दिया जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर धरदबोचा। पूछताछ करने पर उसने लंबे समय से फरार होने की बात कबूल की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें