वन विभाग ने पकड़ी 30 लाख रु. से अधिक की लकड़ी, ड्राइवर गिरफ्तार

आयशर से झाबुआ ले जा रहे थे, दो फरार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उज्जैन। औबेदुल्लगंज से झाबुआ तस्करी कर ले जा जा रही अवैध लकडिय़ों से भरी आयशर को वन विभाग टीम ने पकड़ा है। लकड़ी की कीमत करीब ३० लाख रुपए बताई जा रही है। टीम ने ड्राइवर को पकड़ा है, जबकि दो लोग फरार हो गए।
दरअसल, वन विभाग को शनिवार को सूचना मिली थी कि आयशर में तस्करी कर लकड़ी उज्जैन की ओर जा रही है। देवास से एक टीम आयशर का पीछा कर रही थी, जबकि दूसरी बडऩगर में गाड़ी का इंतजार कर रही थी। बडऩगर पहुंचते ही टीम ने आयशर को रोका तो उसमें खैर लकड़ी भरी थी जो कत्था बनाने में इस्तेमाल की जाती है। मौके से आयशर के ड्राइवर साबिर सलीम को पकड़ा गया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पूछताछ करने पर आरोपी के पास कागजात नहीं मिले।
वृद्धा ने जहर खाया इलाज के दौरान मौत
उज्जैन। ग्राम बलेड़ी की रहने वाली वृद्धा ने रविवार सुबह जहर खा लिया। परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका का नाम रेशमबाई पति बाबूलाल (५०) निवासी ग्राम बलेड़ी है। उसकी बेटी राधाबाई ने बताया कि छोटे भाई धर्मेंद्र का साला लखन शुक्रवार रात को किसी लडक़ी को भगाकर उनके घर ले आया था। इस पर मां ने धर्मेंद्र से कहा कि वह लखन को कहे कि उसे कहीं और ले जाए। इस पर बहू प्रेमबाई ने मां रेशमबाई के साथ मारपीट की थी। इसी से क्षुब्ध होकर उन्होंने रविवार सुबह ७ बजे जहर खा लिया। परिजनों ने तत्काल उन्हें उज्जैन में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।










