Advertisement

दो दिन उज्जैन में रहेंगे सीएम डॉ. यादव

उज्जैन। सीएम डॉ. मोहन यादव दो दिन तक शहर में रहेंगे। रविवार को वह उज्जैन में किसानों के राहत राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम तराना कृषि उपज मंडी मेंं रविवार सुबह 11 बजे होगा। यहां सिंगल क्लिक से वह किसानों को फसल क्षतिपूर्ति की 265 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे।

Advertisement

कार्यक्रम के बाद वे वापस भोपाल लौट जाएंगे और 20 अक्टूबर को फिर से उज्जैन आएंगे। वह भाजपा के दिवाली मिलन समारोह में शामिल होंगे। नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि नगर भाजपा का दिवाली मिलन समारोह दोपहर में होगा। जगह अभी तय नहीं है।

सीएम ने भोपाल स्थित मुख्यमंत्री आवास में धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना की और नागरिकों की सुख-समृद्धि, धनैश्वर्य एवं कल्याण की प्रार्थना की।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें