Advertisement

शादी का झांसा देकर किया रेप

युवती को इंस्ट्राग्राम से पता चला पहले से शादीशुदा है युवक… पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। बाणगंगा पुलिस ने 25 साल की युवती की शिकायत पर उसके परिचित युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। युवती आरोपी को 3 साल से जानती है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीडि़ता से रेप किया। बाद में पीडि़ता को पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

बाणगंगा पुलिस ने बताया कि युवती की शिकायत पर जतिन बैरागी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि इलाके में जतिन का दोस्त रहता था। उसके जरिए जतिन से पहचान हुई और फिर बातें होने लगीं। एक दिन युवक ने कहा कि वह उसे पसंद करता है। शादी करना चाहता है। उसकी बातों पर युवती ने भरोसा कर लिया। साल 2023 में युवक ने अपना नंबर बदल लिया। इस कारण बातचीत बंद हो गई।

Advertisement

कुछ दिन पहले उसने इंस्ट्राग्राम से कांट्रेक्ट किया और मिलने को कहा। युवती जब उसके पास पहुंची तो उसने कहा कि वह काम में व्यस्त हो गया था। इसके चलते बात नहीं हो पाई। उसने विश्वास दिलाया कि अब कभी छोड़कर नहीं जाएगा। सितंबर में युवक शादी की बात का कहकर एक होटल में लेकर गया। यहां जबरदस्ती संबंध बनाए। इसके बाद एक बार वह खजराना इलाके की होटल में भी लेकर गया। बाद में इंस्ट्राग्राम से जानकारी लगी कि जतिन शादीशुदा है। इस बारे में बात की तो उसने कहा कि वह कई लड़कियों से बात करता है। उसकी अच्छी दोस्ती है। युवक ने कहा कि अगर बात नहीं करोगी तो फोटो-वीडियो वायरल कर दूंगा। उसने जान से मारने की धमकी भी दी।

मानसिक दिव्यांग से दुष्कर्म

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। बाणगंगा इलाके में एक मानसिक दिव्यांग युवती से रेप का मामला सामने आया है, आरोपी दो दोस्त हैं। युवती के पड़ोस में रहने वाले इन युवकों ने रेप किया, जिसका पता युवती के प्रेग्नेंट होने पर चला। युवती के परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बाणगंगा पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय युवती से पड़ोस में रहने वाले भीमा उर्फ बंगाली बाबा और छोटू उर्फ रमेश ने कई बार दुष्कर्म किया। युवती का परिवार मजदूरी करता है और उनके काम पर जाने के बाद दोनों आरोपी उसके घर पहुंच जाते थे। कई बार दुष्कर्म किए जाने के बाद युवती गर्भवती हो गई, तब परिवार को पता चला। परिजनों ने युवती से पूछताछ की तो उसने दोनों युवकों के नाम बता दिए। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

Related Articles

Write a review