Popup Image
Advertisement

सस्ते फाइबर का झांसा देकर लाखों की ठगी, कैश के बदले थमा दिया डायरियों का बैग

होटल वॉव क्रिसेंट के कमरा नंबर 617 में शातिर खेल… व्यापारी के भाई को दिया चकमा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। सस्ते दाम पर माल दिलाने का लालच देकर दो शातिर ठगों ने शहर के फाइबर कारोबारी को 25 लाख रुपए की चपत लगा दी। विजयनगर स्थित होटल वॉव क्रिसेंट के कमरा नंबर 617 में व्यापारी के भाई से 25 लाख रुपए कैश ब्रीफकेस में रखवाए गए और फिर हाथ की सफाई दिखाकर नोटों की जगह लेदर बैग व डायरियों से भरा दूसरा ब्रीफकेस थमा दिया गया। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने रामचंद्र मालिक और अनिल कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
‘अंकित फाइबर’ के संचालक अंकुर शर्मा को आरोपियों ने सस्ते में फाइबर दिलाने का झांसा दिया था। 27 सितंबर को मुंबई हाईवे स्थित एक होटल में रेट तय होने के बाद 11 अक्टूबर को इंदौर में डिलीवरी की बात हुई। इसके बाद आरोपी इंदौर आकर होटल में ठहरे और अंकुर के भाई संतोष तिवारी को 25 लाख रुपए लेकर कमरे में बुलवाया।

हाथ की सफाई से बैग बदला, अंदर से निकलीं डायरियां
आरोपियों ने संतोष के सामने कैश ब्रीफकेस में रखवाया और कहा कि माल ट्रांसपोर्ट नगर पहुंच रहा है, रकम वहीं देंगे। भरोसा दिलाते हुए उन्होंने चालाकी से ब्रीफकेस बदल दिया और दूसरा बैग संतोष को थमा दिया। इंद्रप्रस्थ टावर के पास जब आरोपियों के फोन बंद मिले तो परिजनों ने दुकान पर रखा ब्रीफकेस खोला। अंदर 25 लाख रुपए गायब थे और उसमें पुराना लेदर बैग व छोटी डायरियां भरी मिलीं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें