Popup Image
Advertisement

इंगोरिया: चंबल नदी में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम दुनालजा में शुक्रवार को नदी में एक शख्स की तैरती लाश मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने लाश को बाहर निकलवाया और पीएम के लिए भिजवाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि ग्राम दुनालजा के रहने वाले भगवान पिता माधुजी बागरी (50) ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सूचना दी कि चंबल नदी में लाश तैर रही है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को बाहर निकलवाया। मृतक की शिनाख्त कमल पिता बनेसिंह (45) निवासी गौतमपुरा, चंबल हालमुकाम सुवासा के रूप में हुई। वह मजदूरी करता था। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। टीआई दीपेश व्यास ने बताया कि कमल रोज की तरह घर से निकला था। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह वह गांव में ही घूम रहा था और नशा भी करता था। संभवत: नशे में वह नदी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल मामला में जांच जारी है जिसके बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें