गोवंश भरकर ले जा रहे तस्कर पकड़ाए

उज्जैन। पिकअप में गोवंश कर भरकर ले जा रहे दो तस्करों को तराना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 8 बछड़ों को मुक्त करवाकर गोशाला भेजा और पिकअप जब्त किया है। तराना पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात 11.40 बजे सूचना मिली थी कि पिकअप क्र. एमपी 15 जेडएम ३983 तराना से पचोर की ओर जा रही है जिस पर तिरपाल ढंककर गोवंश ले जाए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने वाहन का पीछा किया और ओवरटेक कर एबी रोड पर रोदवास जोड़ टोल नाके के पास रोका तो चालक और उसके साथी ने भागने की कोशिश की जिसे पुलिसकर्मियों ने धरदबोचा।

आरोपियों ने अपना नाम महेंद्र पिता किशोरीलाल (40) निवासी ग्राम सिलोदा, खंडवा, हालमुकाम बड़ी ग्वालटोली इंदौर और दयाराम पिता जगन्नाथ (55) निवासी रामकृष्ण बाग कॉलोनी, खजराना, इंदौर बताया। पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें 8 बछड़े क्रूरतापूर्वक भरे हुए थे जिन्हें पचोर क्षेत्र से भरकर वध के लिए औरंगाबाद (महाराष्ट्र) ले जाया जा रहा था। इसके बाद चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया गया। इसके बाद सभी बछड़ों को ग्राम कामलीखेड़ा स्थित गोशाला भेजा गया। आरोपियों को गुुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।









