Advertisement

पहले से बुक ट्रेन टिकट पर एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगेगा:बढ़ा हुआ किराया कल से लागू

रेलवे ने साफ किया है कि उन यात्रियों को कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा, जिन्होंने 26 दिसंबर के पहले टिकट बुक कर लिया है, भले ही वे इस तारीख के बाद यात्रा करेंगे। 21 दिसंबर को रेलवे ने लंबी दूरी की यात्रा के लिए 26 दिसंबर से किराए में बढ़ोतरी की घोषणा की थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

मीडिया से बात करते हुए रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (I&P) दिलीप कुमार ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा, 26 दिसंबर या उसके बाद TTE यात्रा के दौरान ट्रेन या स्टेशन पर जो टिकट बनाएंगे, उस पर बढ़ा हुआ किराया लगेगा।

बढ़ा हुआ किराया कल से लागू हो रहा

Advertisement

रेलवे का बढ़ा हुआ किराया 26 दिसंबर से लागू हो रहा है। 215 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करने वाले यात्रियों को अब हर किलोमीटर के लिए 1 से 2 पैसे अतिरिक्त चुकाने होंगे।

रेलवे का अनुमान है कि इस बदलाव से उसे सालाना 600 करोड़ रुपए की अतिरिक्त कमाई होगी। हालांकि, 215 किलोमीटर से कम दूरी की यात्रा करने वालों और मंथली सीजन टिकट होल्डर्स के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Advertisement

Related Articles

Write a review