Advertisement

हादसे-विवाद और पुलिस के साये में मकर संक्रांति

6 डोर से कटे, 2 छत से गिरे, 3 जगहों पर झगड़े और चार जगहों से डोर जब्ती

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मकर संक्राति का पर्व, धार्मिक आस्था और परंपराओं से अलग अब यह पर्व विवाद, हादसे और पुलिस के साये वाला बनकर रह गया है। बुधवार को शहर में दिनभर ऐसी घटनाएं होती रही। पूरे दिन में 6 लोग प्रतिबंधित डोर की वजह से चोटिल होकर अस्पताल पहुंचे। एक बच्चे सहित दो लोग छत से गिरकर घायल हो गए। तीन जगह पतंगबाजी से जुड़े विवाद हुए। इन सबके बीच पुलिस लगातार अपना काम करती रही। दिनभर निगरानी रखी और चार जगह प्रतिबंधित डोर जब्त कर पांच को गिरफ्तार भी किया।

 

हादसा 1
फाजलपुरा में रहने वाली महिला सीमाबाई पति भीमराव (45) सब्जी लेने निकली थी। रास्ते में नायलोन डोर पैरों में उलझ गई। ठीक इसी वक्त एक बाइक चालक का निकलना हुआ और डोर बाइक में उलझकर आगे तक खींच गई। सीमा बाई के दोनों पैर जख्मी हो गए। एक पैर में 7 टांके है। जबकि दूसरे पैर में ऑपरेशन की नौबत है।

Advertisement

हादसा 2
रतलाम का अंतर पिता मांगीलाल बंजारा (20) खिलचीपुर क्षेत्र में ईंट भट्टे पर काम करता है। वह भतीजे को रेलवे स्टेशन छोडऩे गया था। लौटते समय आगर नाका पर उसके गले में डोर फंसी और वह गिर पड़ा। उसे जिला अस्पताल भेजा। गले में 7 टांके आए है।

हादसा 3
हाटकेश्वर विहार कॉलोनी का जॉन पिता सुशील (28) नानाखेड़ा से घर जा रहा था। शांति पैलेस होटल के समीप डोर उसके चेहरे पर आ गई। तेज रफ्तार बाइक होने से वह नीचे गिर गया। उसके होंठ कट गए। दो टांके लगाने पड़े।

Advertisement

हादसा 4
जयसिंहपुरा की सुगनबाई पति ओमप्रकाश (51) भी पैरों में डोर उलझने से घायल हो गईं।

हादसा 5
पटेल नगर कॉलोनी की कृष्णा पिता रामप्रताप (25) के पैरों में भी अंकपात मार्ग पर डोर उलझ गई। उन्हें भी पैर में चोट आई है।

हादसा 6

जांसापुरा के रिजवान पिता अब्दुल रशीद (20) को भी डोर की वजह से जिला अस्पताल पहुंचना पड़ा। उसके सामने डोर आई तो उसने हाथ आगे कर लिया, नतीजा एक हाथ की अंगुली कट गई।

दो घटनाएं ऐसी भी

श्रीकृष्ण कॉलोनी में 14 वर्षीय नक्श पिता अशोक प्रजापत छत से पतंग उड़ा रहा था। वह नीचे आ गिरा, उसका हाथ फ्रेक्चर हुआ है। एक अन्य घटना में बहादुरगंज निवासी मनीष पंवार (27) भी पतंगबाजी में घायल हुआ है।

पतंगबाजी को लेकर शहीद नगर में शुभम परमार और उसके दोस्त विमल महावर का विकास उर्फ चिंटू, चेतन और उनके अन्य साथियों के साथ विवाद हो गया। शुभम की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। इसी प्रकार शिवशक्ति नगर में रीतेश मालवीय का विशाल मीणा के साथ विवाद हो गया। मामले में चिमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई।

अस्पताल के सुपरवाइजर के साथ विवाद
इंदौर रोड स्थित अवंति अस्पताल की छत पर पतंग अटकने की बात पर भी विवाद हुआ। मामले में गदा पुलिया निवासी सुरेंद्रसिंह ने अस्पताल सुपरवाइजर आकाश गोमे और संदीप परमार के खिलाफ नीलगंगा थाने में शिकायत की है।

Related Articles