एपस्टीन फाइल्स में भारतीय फिल्म डायरेक्टर मीरा नायर का भी नाम

जस्टिस डिपार्टमेंट ने 30 लाख पेज रिलीज किए
Advertisement
वॉशिंगटन डीसी, एजेंसी। अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने एपस्टीन सेक्स स्कैंडल से जुड़ी नई फाइल्स रिलीज की हैं। इनमें जेफ्री एपस्टीन के कुछ ईमेल सामने आए हैं। अमेरिकी मीडिया न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक फाइल्स में प्रसिद्ध भारतीय फिल्म डायरेक्टर मीरा नायर का नाम भी सामने आया है।
मीरा नायर से जुड़ा मेल अमेरिकी फिल्म पब्लिसिस्ट पेगी सीगल ने एपस्टीन को 21 अक्टूबर 2009 को भेजी थी। इसमें पेगी सीगल ने लिखा है कि वह गिस्लीन मैक्सवेल के मैनहट्टन टाउनहाउस से एक आफ्टर-पार्टी से लौटी हैं। मीरा नायर न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी की मां हैं। नई फाइलों में 30 लाख पेज, 1 लाख 80 हजार तस्वीरें और 2 हजार से ज्यादा वीडियो भी शामिल हैं।
Advertisement









