Advertisement

पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी के गुलाम न बनें

परीक्षा पे चर्चा : टेक्नोलॉजी के जरिए क्षमता विकसित करें, लिखकर भी प्रैक्टिस करें

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

नईदिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 9वें एडिशन के दूसरे एपिसोड में देशभर से आए छात्रों से मुलाकात की। पीएम मोदी कोयंबटूर से छत्तीसगढ़ पहुंचे और बच्चों से बात की। इसके बाद पीएम गुवाहाटी के अष्टलक्ष्मी पहुंचे। पीएम ने कहा कि कभी भी टेक्नोलॉजी के गुलाम नहीं बनना चाहिए। टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल क्षमता बढ़ाने में करें। मोदी ने बच्चों को पढऩे के साथ, लिखकर प्रैक्टिस करने की सलाह दी है। साथ ही बच्चों से कहा कि पहले निडर बनो फिर लीडर बन जाओगे। यही सफलता की सीढ़ी है।

कमजोर क्लासमेट्स की मदद

Advertisement

छात्रों को पढ़ाई में कमजोर क्लासमेट्स की मदद करने का भी कहा। उन्होंने कहा कि छात्रों को उनसे दोस्ती करनी चाहिए और उन्हें टॉपिक समझाने चाहिए। दूसरों को पढ़ाने से खुद भी बेहतर सीखने में मदद मिलती है।

परीक्षा के समय तनाव कम करें

Advertisement

परीक्षा के लिए सबसे अच्छी चीज होती है कि आप पेपर सॉल्व करने की आदत डालें। लिखने की आदत डालें। अगर खुद आप इस तरह से प्रैक्टिस करते रहेंगे तो आपको कभी तनाव नहीं होगा। लिखने से रिवीजन होता है।

Related Articles

Write a review