Advertisement

होली के लिए मार्च में तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें महाराष्ट्र-यूपी के बीच आसान होगा सफर

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। होली के त्योहार के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ और अतिरिक्त यात्रा मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। मंडल द्वारा बांद्रा टर्मिनस से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बांद्रा से सूबेदारगंज और असारवा से आगरा कैंट के बीच विशेष किराए पर तीन जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

बांद्रा टर्मिनस -वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सुपरफास्ट (साप्ताहिक): ट्रेन संख्या 02200 बांद्रा से प्रत्येक शनिवार (7 से 28 मार्च) को सुबह 5.10 बजे चलकर रतलाम मंडल के दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन और मक्सी होते हुए अगले दिन सुबह 5 बजे झांसी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 02199 झांसी से प्रत्येक गुरुवार (5 से 26 मार्च) को शाम ४.50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 4.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसमें एसी 2-टियर, 3-टियर, स्लीपर और जनरल कोच की सुविधा रहेगी।

बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज सुपरफास्ट (साप्ताहिक): ट्रेन संख्या 04126 बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक मंगलवार (3 से 31 मार्च) को सुबह 11.15 बजे प्रस्थान कर रतलाम (रात 9.25) होते हुए अगले दिन शाम 5 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04125 सूबेदारगंज से प्रत्येक सोमवार (2 से 30 मार्च) को सुबह 5.20 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9.30 बजे बांद्रा पहुंचेगी। यह ट्रेन सूरत, वडोदरा, कोटा और आगरा ईदगाह जैसे स्टेशनों पर भी ठहरेगी।

Advertisement

असारवा -आगरा कैंट स्पेशल (सप्ताह में 5 दिन): ट्रेन संख्या 01920 असारवा से मंगलवार और बुधवार को छोड़कर प्रतिदिन दोपहर 2.50  बजे चलेगी और चंदेरिया होते हुए अगले दिन सुबह 7.45 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। यह सेवा 2 मार्च से 30 मार्च तक उपलब्ध रहेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01919 आगरा कैंट से सोमवार और मंगलवार को छोड़कर प्रतिदिन शाम 6.10 बजे चलकर अगले दिन सुबह 12.10 बजे असारवा पहुंचेगी। यह ट्रेन उदयपुर सिटी, राणा प्रताप नगर और बूंदी जैसे प्रमुख स्टेशनों को जोड़ेगी।

Advertisement

Related Articles

Write a review