गांजे के साथ उज्जैन का युवक पकड़ाया

बाइक पर टंगी थैली में रखा था 640 ग्राम गांजा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उज्जैन। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात तराना पुलिस ने गांजे के साथ उज्जैन के युवक को पकड़ा है जो बाइक पर थैली में गांजा लेकर तराना में किसी को देने जा रहा था। तलाशी में उसके पास से मिला 640 ग्राम गांजा और बाइक जब्त की गई। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक पर गांजा लेकर जा रहा है।
इसके बाद बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 12.30 बजे छोटी कालीसिंध नदी पर बनी पुलिया के पास मढ़ी घाट पर संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम प्रहलाद पिता लालदास बैरागी (27) निवासी दानीगेट खटीकवाड़ा, उज्जैन बताया। बाइक पर टंगी थैली की तलाशी लेने पर उसमें 640 ग्राम गांजा मिला जिसके जब्त किया गया। इसकी कीमत 7 हजार रुपए है। इसके अलावा बाइक भी जब्त की गई। वह उज्जैन से तराना किसी को गांजा देने जा रहा था। जांच अधिकारी रवींद्र कटारे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। उसके शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बाइक पर अवैध शराब लेकर जा रहे तस्कर गिरफ्त में आए
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। टिगरिया रोड उद्योगपुरी में अवैध रूप से शराब लेकर जा रहे दो तस्करों को नरवर पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। इनके पास से अग्रेजी शराब की 7 पेटी और देशी शराब के 342 क्वार्टर जब्त किए गए जिसकी कुल कीमत 31 हजार रुपए है। इसके अलावा बाइक भी जब्त की गई।
नरवर पुलिस ने बताया कि बुधवार रात करीब ११.२० बजे मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक पर दो शख्स बड़ी मात्रा में शराब लेकर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस टिगरिया रोड उद्योगपुरी पहुंची और बाइक से जा रहे दो व्यक्तियों को रोका। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अजय भोई निवासी महिदपुर और हेमंत कहार निवासी भैरवगढ़ बताया। चैकिंग में उनके पास से अंग्रेजी शराब की 7 पेटियां, देशी शराब के 342क्वार्टर मिले। मांगने पर दोनों कोई वैधानिक दस्तावेज नहीं दिखा सके जिसके बाद शराब और बाइक जब्त की गई है। जब्त शराब की कीमत 31 हजार रुपए है।
सांवेर से लेकर आए थे
पुलिस ने बताया कि दोनों तस्कर सांवेर से बेचने के लिए शराब लेकर आए थे लेकिन अपने मंसूबों में कामयाब होने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों तस्करों के आपराधिक रिकॉर्ड के संबंध में अन्य थानों से जानकारी ली जा रही है। इसके अलावा उनके नेटवर्क का भी पता लगाया जा रहा है। गुरुवार दोपहर दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।









