Advertisement

पीएम का प्लेन मोरन हाईवे पर उतरा, असम पहुंचे मोदी

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान शनिवार को मोरन बायपास पर उतर गया। दरअसल पीएम असम के दौरे पर हैं और उन्हें ले जा रहे वायुसेना के सी-130 एयरक्राफ्ट ने डिबूगढ़ के मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग की थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पीएम का प्लेन एयरस्ट्रिप पर सुरक्षित उतर गया। यह स्ट्रिप सैन्य रणनीति के लिए अहम है, क्योंकि यह इलाका चायना बॉर्डर से लगभग 300 किमी दूर ही है। वायुसेना ने ईएलएफ को नॉर्थ ईस्ट में इमरजेंसी के दौरान मिलिट्री और सिविल एयरक्राफ्ट की लैंडिंग और टेक-ऑफ में मदद करने के लिए बनाया है। इससे नॉर्थईस्ट में प्राकृतिक आपदाओं, युद्ध जैसे हालात में बचाव और राहत ऑपरेशन में तेजी आएगी। मोरन हाईवे पर पीएम की मौजूदगी में राफेल, सुखोई समेत 16 लड़ाकू विमान एरियल शो भी किया। इस दौरान विमान हाईवे से ही लैंडिंग और टेकऑफ करके दिखाया। डेमो 30 मिनट तक चला।

पीएम गुवाहाटी में 5,450 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन भी करेंगे। पिछले तीन महीने में पीएम मोदी का यह तीसरा असम दौरा है। असम में इसी साल विधानसभा चुनाव है। राज्य में 2016 से लगातार दो बार एनडीए की सरकार बनी है। इससे पहले 2001-2016 तक कांग्रेस की सरकार थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें