शहर में बच्चा चोरी की अफवाह, सुरक्षा को लेकर स्कूलों ने जारी की एडवाइजरी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पिछले दो दिनों से शहर में बच्चा चोरी की अफवाह उड़ है। इसमें बताया जा रहा है कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में बन रहे निर्माणाधीन ब्रिजों में बलि देने के लिए बच्चों को चुराया जा रहा है। इसके लिए महिला और पुरुषों की गैंग घूम रही है। हालांकि, इस तरह की कोई घटना सामने नहीं आई है और ना ही पुलिस के पास इस तरह के कोई मामले पहुंचे हैं। ऐसे में यह महज अफवाह है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इधर, शहर में हो रहीं इस बातों का असर स्कूलों तक भी पहुंच गया है। कुछ निजी स्कूलों ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें यह बताया गया है कि बच्चों को अकेला ना छोड़ें। यदि बच्चा बस से जा रहा है तो पैरेंट्स उसे छोडऩे आए और इसी तरह उसे लेने भी आएं। इसी तरह बाजार एवं अन्य जगहों पर भी बच्चों का हाथ थामे रखें।
पिछले दिनों वन मेले में भी हुआ था अनाउंसमेंट
इस तरह का अनाउंसमेंट पिछले दिनों दशहरा मैदान पर लगे हर्बल वन मेले में भी हुआ था। इसमें भी कहा गया था कि जो शहरवासी मेले में आ रहे हैंं, वह विशेषकर बच्चों का ध्यान रखें, उन्हें अकेला ना छोड़ें। इसी तरह सोशल मीडिया पर भी इस तरह की खबरें वायरल हो रही हैं। कुछ लोगों के थाने में आवेदन देने की बात भी सामने आई है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।









