Advertisement

बाइक नहीं चुरा सका तो कवर ही ले गया

1.59 मिनट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के गांधीनगर में बाइक चुराने की कोशिश जब सफल नहीं हुई तो चोर उसका कवर ही चुरा ले गया। इस घटना का 1.59 मिनट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

दरअसल, शहर में वाहन चोरी की वारदातें लगातार हो रही हैं, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हो रहीं वारदातें पुलिस के लिए भी चुनौती बनती जा रही हैं। ऐसे ही बाइक चुराने की असफल कोशिश गांधीनगर में अब्दुल कलाम गेट के पास रहने वाले सैयद के साथ हुई। 14 फरवरी को अलसुबह करीब 4.30 बजे एक चोर उनकी नई बाइक को चुराने आया, काफी कोशिश के बाद भी जब वह बाइक चुरा नहीं सका तो थककर बाइक का कवर ही साथ ले गया।

Advertisement

फुटेज में यह दिखा
यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका 1.59मिनट का फुटेज भी सामने आया है। इसमें एक चोर आता है और बाइक को चुराने की कोशिश करता है लेकिन जब काफी कोशिश के बाद भी बाइक नहीं ले पाता तो उसका कवर उतारकर चल पड़ता है।

Advertisement

Related Articles

Write a review