Advertisement

ट्रेन में आई नींद तो बदमाश ने उड़ा दिया ट्रॉली बैग, जीआरपी थाने में शिकायत

उज्जैन। ट्रेनों में बदमाश लगातार सक्रिय हैं और नींद का फायदा उठाकर पैसेंजरों के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लगातार हो रही वारदातों के बाद भी बदमाश जीआरपी की गिरफ्त से दूर हैं। ताजा मामला इटारसी की रहने वाली महिला यात्री के साथ हुआ। उज्जैन पहुुंचने से पहले नींद के दौरान उनका ट्रॉली बैग नर्मदा एक्सप्रेस से से चोरी हो गया। इसमें दो हजार रुपए कैश, 10वीं-12वीं की मार्कशीट व अन्य वस्तुएं थीं।

Advertisement

जीआरपी थाने में पदस्थ एसआई बीएस कुशवाह ने बताया कि इटारसी निवासी नविता बुंदेला (34) नर्मदा एक्सप्रेस से इटारसी से इंदौर की यात्री कर रही थीं। ट्रेन में उन्हें नींद आ गईं। उज्जैन पहुंचने से 10 मिनट पहले अज्ञात बदमाश नींद का फायदा उठाकर उनका ट्रॉली बैग लेकर फरार हो गया। इसमें 2 हजार रुपए कैश, 10-12वीं की मार्कशीट, टेबल टेनिस के रैकेट एवं अन्य चीजें थीं। नींद खुलने पर जब उन्हें बैग नहीं मिला तो उन्होंने आसपास तलाश किया और अन्य यात्रियों से भी पूछा लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने जीआरपी थाने पहुंचकर अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

नींद का फायदा उठाते हैं बदमाश
दरअसल, यात्री अपने कोच में पहुंचने के बाद बेफिक्र होकर सो जाते हैं और अपने सामान को यहां-वहां रख देते हैं। इसी का फायदा बदमाश उठाते हैं और उनके सामान पर हाथ साफ कर देते हैं। जब तक यात्रियों की नींद खुलती है तब तक काफी देर हो चुकी होती है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें