बच्चों के साथ बच्चे बने संभागायुक्त बैंच पर बैठे, हंसी-मजाक भी किया

कलेक्टर ने देखा फ्रीगंज ओवरब्रिज का काम, एक्सीलेंस स्कूल में परीक्षा का निरीक्षण भी किया

उज्जैन। संभागायुक्त आशीष सिंह मंगलवार सुबह करीब 10 बजे शासकीय जीवाजीगंज हायर सेकंडरी स्कूल के मोहननगर कैम्पस पहुंचे। संभागायुक्त ने पहले एक-एक कर शिक्षकों से उन्होंने पूछा कि वह विद्यार्थियों को किस तरह से पढ़ाते हैं जिससे विद्यार्थियों को आसानी से समझ में आ सके, इस पर टीचर्स ने उन्होंने पढ़ाने की जानकारी दी। इसके बाद संभागायुक्त बच्चों से रूबरू हुए और उनके भविष्य में क्या बनना है, इसे लेकर चर्चा की।
इस दौरान संभागायुक्त भी बच्चों के साथ बच्चे बन गए। उनकी बैंच पर बैठे, हंसी-मजाक की। इस दौरान बालिका इशिता और जाह्नवी ने उन्हें अपनी बुक से लेसन पढ़कर भी सुनाया। इधर, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह भी सुबह फ्रीगंज ओवरब्रिज के समीप बन रहे पुल का जायजा लेने पहुंचे। इसके बाद कलेक्टर स्कूल ऑफ एक्सीलेंस माधवनगर पहुंचे और यहां चल रही परीक्षा का भी निरीक्षण किया।









