Advertisement

खुले में कचरा फेंकने पर सतयुग रेस्टोरेंट पर 10 हजार का जुर्माना

उज्जैन। सोमवार को गुदरी चौराहा स्थित सतयुग रेस्टोरेंट द्वारा खुले में मिक्स कचरा फेंकने और नियमों की अनदेखी करने पर निगम की स्वास्थ्य टीम ने 10 हजार रुपये का स्पॉट फाइन (जुर्माना) वसूल किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब सतयुग रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया, तो पाया गया कि होटल से निकलने वाले कचरे को अलग करने के बजाय मिक्स कर सड़क पर फेंका जा रहा था। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए मौके पर ही चालानी कार्रवाई की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Write a review