Advertisement

राजसी सवारी की तैयारी, कंठाल चौराहा पूरी तरह बंद, ट्रैफिक डायवर्ट

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सावन सवारी में कमरी मार्ग तक रोड चौड़ीकरण का काम पूरा करने के बाद अब नगरनिगम की टीम बाबा महाकाल के राजसी सवारी मार्ग (कंठाल-छत्रीचौक) को पूरा करने में जुट गई है। कंठाल चौराहा को भी कमरी मार्ग चौराहा की तरह तैयार करने का काम मंगलवार से शुरू हो गया। इसके चलते चौराहे को वाहनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। यहां से बस पैदल ही आया-जाया जा सकता है। ट्रैफिक के लिए वैकल्पिक मार्ग तय कर दिए गए हैं। निगम प्रशासन ने आम आदमी से इन मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

Advertisement

गुदरी चौराहे को कोबल पत्थरों से बनाया गया है, जबकि कंठाल चौराह हाई क्वालिटी के पैवर ब्लॉक से तैयार होगा। यह चौराहा महानगर की तर्ज पर बनेगा, ताकि भविष्य में सीवरेज, ड्रेनेज और पाइप लाइन के काम के लिए खुदाई करते समय ज्यादा दिक्कत नहीं आए।

इस तरह बदला मार्ग का ट्रैफिक

Advertisement

कंठाल चौराहा बंद होने से वाहन चालक आर्य समाज मार्ग, क्षीर सागर मार्ग, निजातपुरा, बियाबानी चौराहा होते हुए निकास चौराहा तक जा सकते हैं।

इसी तरह बड़ा तेलीवाड़ा मार्ग सहित निर्धारित वैकल्पिक मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। डायवर्शन बताने के लिए संबंधित मार्गों पर साइन बोड एवं बैरिकेडिंग की गई है।

Advertisement

24*7 यातायात नियंत्रण
निर्माण कार्य को देखते हुए पार्किंग नहीं होने दी जाएगी। 24 *7 ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल एवं बैरिकेडिंग की व्यवस्था तय की गई है। अफसरों से नागरिकों से अपील की गई है कि फिलहाल वे कंठाल चौराहा तरफ जाने बचें। अगर जरूरत हो तो निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें