Advertisement

नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन

बिहार की सियासत ने आज एक नया और ऐतिहासिक मोड़ ले लिया है।लंबे समय तक बिहार की कमान संभालने के बाद अब नीतीश ने केंद्र की राजनीति का रुख किया है। राज्यसभा सदस्य के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। उनके साथ एनडीए के पांच उम्मीदवारों ने भी पर्चा दाखिल किया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बिहार विधानसभा में मौजूद रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

नीतीश कुमार ने खुद दी राज्यसभा वाली जानकारी
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज घोषणा की कि वो राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही सबसे लंबे समय तक बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल का अंत हो जाएगा। नीतीश कुमार वर्ष 2005 से अब तक रिकॉर्ड 10 बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में नए मुख्यमंत्री और राज्य की नई सरकार को उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा।

नामांकन के बाद अमित शाह ने कहा, ‘उनका ये कार्यकाल बिहार के इतिहास में स्वर्णिम पृष्ठ के रूप में लिखा जाएगा। बिहार के विकास के सारे मायने को उन्होंने गति देने का काम किया। उन्होंने अपने शासनकाल में बिहार को जंगलराज से मुक्त करने का काम किया।

Advertisement

उन्होंने न केवल बिहार की सड़कों को गांव तक जोड़ा, उसकी स्थिति में भी सुधार किया। इतने लंबे कार्यकाल में विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री रहते हुए उनके कुर्ते पर कभी दाग नहीं लगा।

भ्रष्टाचार का आरोप लगे बिना इतना लंबा राजनीतिक सफर शायद ही किसी ने तय किया हो, जो नीतीश कुमार ने तय किया है। उनका जो कार्यकाल मुख्यमंत्री होने के नाते हैं, उसे बिहार के लोग याद भी करेंगे और उसका सम्मान भी करेंगे। मैं फिर से नितिन नवीन और नीतीश कुमार का राज्यसभा में आने पर स्वागत करता हूं।’

Advertisement

Related Articles

Write a review