Advertisement

जादू-टोना के शक में हत्या, गला काटकर सिर धड़ से अलग किया

अक्षरविश्व न्यूज जबलपुर। जबलपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर ग्राम बिसनपुरा में गला काटकर की गई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में मृतक के भांजे सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 6 मार्च की रात गांव के बाहर 50 वर्षीय भूरालाल यादव का शव सिर से अलग हालत में मिला था। सूचना मिलने पर कुंडम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

जांच के दौरान पुलिस ने गांव के ही दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिन्होंने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि जादू-टोना और गाली देने की बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने कुल्हाड़ी से भूरालाल की हत्या कर दी और शव को गांव के बाहर जंगल में फेंक दिया।

6 मार्च की शाम बिसनपुरा गांव के कुछ ग्रामीण टहलने निकले थे, तभी उन्होंने गांव के बाहर एक शव देखा, जिसका सिर और धड़ अलग-अलग पड़े थे। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना कुंडम थाना प्रभारी सतीश अंधवान को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई कर जांच शुरू की। बाद में शव की पहचान गांव के ही 50 वर्षीय भूरालाल यादव के रूप में हुई, जो खेती के साथ-साथ आसपास के इलाकों में झाड़-फूंक और जादू-टोना करने का काम करता था।

Advertisement

Related Articles

Write a review