Popup Image
Advertisement

विश्व में जंग का नया मोर्चा खुला, अब पाक की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक

400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल

Advertisement

काबुल। विश्व में जंग का एक नया मोर्चा खुल गया है। पाकिस्तान ने सोमवार रात अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की। पाकिस्तानी एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने राजधानी काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया, जिनमें एक हॉस्पिटल भी है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इसमें 400 लोगों की मौत हो गई, वहीं 250 से ज्यादा घायल हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक दारुलअमान, अरजान कीमत, खैरखाना और काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास कई जगहों पर धमाकों और गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए। तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि इसका बदला लिया जाएगा।

Advertisement

हमले से 2000 बेड वाले हॉस्पिटल को भारी नुकसान

अफगानिस्तान सरकार के डिप्टी प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि यह हमला स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 9 बजे हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हॉस्पिटल 2000 बेड का है। इसे भारी नुकसान हुआ है। मीडिया की टीमें जब वहां पहुंची तो अस्पताल के कुछ हिस्सों में तब भी आग लगी हुई थी। करीब 30 से ज्यादा शव स्ट्रेचर पर बाहर निकाले जा रहे थे। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि वहां बहुत ज्यादा मरीज थे, इसलिए मृतकों और घायलों की संख्या बहुत ज्यादा हो सकती है।

Advertisement

जंग जैसे हालात

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में संघर्ष की शुरुआत 22 फरवरी को हुई थी। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में एयरस्ट्राइक की थी। पाकिस्तान के उप गृह मंत्री तलाल चौधरी ने दावा किया था कि सीमावर्ती इलाकों में टीटीपी के ठिकानों पर कार्रवाई में कम से कम 70 लड़ाके मारे गए। बाद में पाकिस्तानी अखबार डॉन ने यह संख्या 80 तक पहुंचने का दावा किया था। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 27 फरवरी को पाकिस्तान पर हमला किया। अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि पाकिस्तान को सही समय पर कड़ा जवाब दिया जाएगा। मंत्रालय ने इन हमलों को देश की संप्रभुता का उल्लंघन बताया था। पाक लंबे समय से अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर दबाव बनाता रहा है।

इराक में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन से अटैक

इराक की राजधानी बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन और रॉकेट से हमला किया गया है। हमले से करीब छह घंटे पहले ही दूतावास ने इराक में रह रहे अमेरिकी नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की थी। इसी बीच इजराइल ने दावा किया है कि उसने ईरान की राजधानी तेहरान में बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की है। भारत के लिए राहत की खबर है। भारत के दो जहाज आज गुजरात के कांडला पोर्ट और मुंद्रा पोर्ट पहुंचने वाले हैं। ‘नंदा देवी’ जहाज करीब 46 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचेगा, जबकि ‘जग लाडकी’ जहाज करीब 81 हजार टन कच्चा तेल लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचेगा।

होर्मुज के पास भारत के दो वॉरशिप तैनात

भारत ने ईरान के पास मौजूद दुनिया के अहम समुद्री रास्ते होर्मुज स्ट्रेट के पास अपने दो युद्धपोत तैनात किए हैं। भारतीय नौसेना के ये टास्क फोर्स जहाज तेल और गैस लेकर भारत आने वाले व्यापारिक जहाजों और टैंकरों को सुरक्षा देंगे।

अमेरिकी वॉरशिप में आग लगी

अमेरिका के बड़े वॉरशिप यूएसएस जेराल्ड आर. फोर्ड पर आग लग गई, जिसे बुझाने में 30 घंटे से ज्यादा समय लगा। यह आग जहाज के उस हिस्से में लगी थी, जहां कपड़े धोए जाते हैं। इसमें दो सैनिकों को हल्की चोट आई। इधर यूएई के फुजैराह पोर्ट के पास एक ऑयल टैंकर (जहाज) पर हमला हुआ है। जहाज पर किसी अनजान चीज से हमला किया गया। उस समय जहाज समुद्र में खड़ा था। जहाज को थोड़ा नुकसान हुआ है।

मिडिल ईस्ट का तेल दुनिया में सबसे महंगा
मिडिल ईस्ट का कच्चा तेल अब दुनिया में सबसे महंगा हो गया है। दुबई क्रूड ऑयल की कीमत बढ़कर करीब 153 डॉलर प्रति बैरल हो गई है, जो अब तक की सबसे ज्यादा है।

इधर, तेल की कमी से निपटने के लिए थाईलैंड अब रूस से तेल खरीदने की बात कर रहा है। थाईलैंड के विदेश मंत्री ने बताया कि दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें