Advertisement

बलात्कार प्रकरण में 45 दिनों से फरार गिरफ्तार

उज्जैन। नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को आखिरकार बडऩगर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। 45 दिनों से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। टीआई अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि 31 जनवरी को फरियादिया ने बडऩगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

इसमें बताया था कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया और नाबालिग की तलाश शुरू की। २ फरवरी को पुलिस ने नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर लिया था लेकिन नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी कान्हा पिता प्रकाश डोडियार (20) निवासी शिक्षक कॉलोनी, बडऩगर घटना के दिन से ही फरार चल रहा था। पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही थी।

गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी कान्हा डोडियार को धरदबोचा। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। टीआई पाटीदार ने बताया कि नाबालिग और आरोपी एक-दूसरे को तीन से चार माह से जानते थे। आरोपी मजदूरी करता है।

Advertisement

Related Articles

Write a review