उज्जैन-भोपाल रेल लाइन पर हादसा गार्डर बदलते समय क्रेन नदी में गिरी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उज्जैन-भोपाल रेल लाइन पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। रेलवे ब्रिज की मरम्मत करने पहुंची क्रेन गार्डर सहित नदी में गिर गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन लाखों का नुकसान हुआ है। इसके अलावा उज्जैन आने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
उज्जैन से भोपाल रूट पर शहर से करीब 30 किमी दूर तराना स्टेशन के पास टिल्लर नदी पर दो ब्रिज से अपडाउन ट्रेनों की आवाजाही होती है। इनमें से एक पुराने ब्रिज के गार्डर में खराबी होने के चलते गुरुवार से उसे बदलने का काम चल रहा था। शुक्रवार को क्रेन से गार्डर बदली जा रही थी। इसी दौरान क्रेन का बैलेंस बिगड़ा ओर वह गार्डर सहित नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही उज्जैन रेलवे स्टेशन से राहत दल मौके पर भेजा गया। घटना के बाद कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। अभी एक ही ब्रिज से ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। बताया कि अगर के्रन कुछ आगे गिरती तो ब्रिज टूटने की संभावना थी।









