Advertisement

अब और चौड़े बनेंगे शिप्रा के नए घाट

सीएम के निर्देश पर अपर लेंडिंग की चौड़ाई 5 से बढ़ाकर 5.80 मीटर के आदेश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ में शिप्रा स्नान के लिए आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को इस बार घाटों पर अधिक स्पेस और बेहतर सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के बाद प्रशासन ने निर्माणाधीन घाटों के डिजाइन में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।

संभागायुक्त आशीष सिंह (मेला अधिकारी) ने निर्माणाधीन नवीन घाटों और सीसी रोड कार्यों का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त अंगारेश्वर मंदिर के सामने बन रहे नवीन घाट पर पहुंचे। यहां जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान योजना में घाट की अपर लेंडिंग (ऊपरी हिस्सा) की चौड़ाई 5 मीटर प्रस्तावित थी। संभागायुक्त ने भविष्य की भीड़ और श्रद्धालुओं की सुगमता को देखते हुए इसे तत्काल बढ़ाकर 5.80 मीटर करने के निर्देश दिए। इसका मुख्य उद्देश्य स्नान के बाद घाट के ऊपरी हिस्से पर उमडऩे वाली भीड़ को पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराना है।

Advertisement

गढ़कालिका से पीर मत्स्येंद्रनाथ तक बनेगी 12 मीटर चौड़ी सड़क
सिंहस्थ के दौरान यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए गढ़कालिका माता मंदिर से पीर मत्स्येंद्रनाथ तक 400 मीटर लंबा सीसी मार्ग तैयार किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इस मार्ग की चौड़ाई 12 मीटर रखी गई है। संभागायुक्त ने इस कार्य को सिंहस्थ की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इसे डेडलाइन के भीतर पूरा करने को कहा है।

सुविधाओं पर विशेष फोकस

Advertisement

घाटों पर पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम (कपड़े बदलने के कक्ष) बनाए जाएं।

निश्चित अंतराल पर आधुनिक टॉयलेट्स का निर्माण हो।

निर्माणाधीन स्टॉप डेम का कार्य समयसीमा और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।

Related Articles

Write a review